19 मार्च से चल रहा 35वां सूरजकुंड हस्तशिल्प मेला। यहां दर्शकों की भीड़ उमड़ रही है। इस भीड़ को देखकर यहां पहुंचे शिल्पकारों के चेहरों पर भी रौनक छा गई। सैलानी इस मेले में खरीददारी करने के साथ चौपालों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने भी पहुंच रहे हैं।