फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में शिविर में युवाओं ने रक्तदान कर दूसरों को किया प्रेरित

सोनीपत में अमर उजाला फाउंडेशन ने मां भारती रक्तवाहिनी व गोल्डी जिम के सहयोग से रविवार को गोहाना रोड छोटू राम चौक स्थित छोटूराम धर्मशाला में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और रक्तदान किया। युवाओं ने रक्तदान करके दूसरों को भी प्रेरित किया, ताकि समय पर जरूरतमंदों की जान बचाकर मानवता का धर्म निभाया जा सके। मां भारती रक्तवाहिनी के संरक्षक पूर्णमल गौड़ ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। दान की गई रक्त की दो बूंद किसी का जीवन बचा सकती है। सभी को वर्ष में कम से कम चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है। शिविर में युवा वर्ग ज्यादा संख्या में पहुंचकर रक्तदान कर रहा है। संस्था के प्रधान विपिन कुमार गौड़ व सचिव प्रेम गौतम ने कहा कि वर्तमान में रक्तदाता ही असली हीरो हैं, जो रक्तदान कर जरूरतमंद लोगों का जीवन बचाते हैं, कोई फिल्मी हीरो नहीं। शिविर में रक्तदान करने वालाें को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें