फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, पीटीआई व डीपीई को दिया गया योग प्रोटोकाॅल प्रशिक्षण

शाहिल शर्मा Updated Tue, 19 May 2026 05:51 PM IST

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर जिला प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई है। आयुष विभाग द्वारा 18 मई से तीन दिवसीय योग प्रोटोकाॅल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जिला आयुर्वेद अधिकारी डाॅ. राम अवतार ने बताया कि नोडल अधिकारी डॉ. संजय शर्मा की देखरेख में आयुष विभाग सोनीपत द्वारा सरकारी व निजी स्कूलों के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, पीटीआई, डीपीई के लिए शिविर का आयोजन हैबिटेट क्लब में किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से 7ः30 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार को ब्लॉक सोनीपत, मुरथल, राई, खरखौदा व अन्य क्षेत्रों के शारीरिक शिक्षा प्रवक्ता, पीटीआई, डीपीई को योग विशेषज्ञ संगीता देवी व सहायक मोहित, नीरज एवं रेनू की ओर से योग प्रोटोकॉल का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान लगभग 185 प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण में भाग लिया। इसी प्रकार गोहाना, कथूरा एवं मुंडलाना ब्लॉकों के लिए हंस ध्वनि ऑडिटोरियम, गोहाना में जिला योग कोऑर्डिनेटर डाॅ. विनोद कुमार की देखरेख में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस लाइन में डीसीपी नरेंद्र कादियान की अध्यक्षता में 19 मई से तीन दिवसीय योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें