फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: बस अड्डे के अंदर भरा बारिश का पानी, लोगों को हुई परेशानी

शनिवार सुबह से हो रही बारिश का पानी बस अड्डे के अंदर भर गया। रक्षाबंधन पर्व के दौरान रोडवेज बसों में मुफ्त सफर करने के लिए बहनों की आवाजाही जारी रही। सुबह के समय बस अड्डा परिसर में कई फीट तक पानी भरने के कारण यात्रियों को परेशानी हुई। सुबह 09 से 11 बजे तक बस अड्डा परिसर में कम संख्या में यात्री पहुंचे। जैसे ही बारिश कम हुई तो यात्रियों की संख्या अचानक बढ़ गई। भूतल पर कार्यालयों में पानी भरने से कुछ फाइलें भी भीग गई। जिन्हें बाद में कर्मचारियों ने उठाकर ऊपर रखा। झमाझम हुई बारिश में भी भाइयों की कलाई पर रक्षासूत्र बांधने जाने के लिए बहनों का आवागमन जारी रहा। भाई के घर जाने वाली बहनों के लिए परेशानी खड़ी हो गई है। रोडवेज बसों को पकड़ने के लिए बस अड्डे पर भरने पानी में घुसना पड़ा। बस अड्डे पर भरे पानी से निकलकर बसों में सवार होना पड़ा। वहीं, परिवहन समिति की निजी बसों में पहले की तरह बहनों से किराया वसूल किया। यात्रियों ने बस अड्डा पर तैनात अधिकारियों को कॉल करके किराया वसूल करने की जानकारी दी। अधिकारियों ने लिखित में शिकायत देने की बात कही। जिससे आगामी कार्रवाई की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें