फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: छठ पर्व में खरना के साथ निर्जला उपवास शुरू, बाजारों में खरीदारों से बढ़ी रौनक

छठ महापर्व के दूसरे दिन जिलाभर में श्रद्धालुओं ने खरना के साथ 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू किया। घर-घर में महिलाओं ने खरना में रोटी व खीर का प्रसाद बनाया। उपवास रखने वाले श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण करने के बाद इसे घर व आस-पड़ोस के लोगों को वितरित भी किया। कई घरों में परिवार की महिलाओं ने मिलकर छठ मइया के गीत गाए। तीसरे दिन सोमवार को उपवास रखने वाले श्रद्धालु परिवार सहित संध्याकाल में विभिन्न घाटों पर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगे। खासकर पूर्वांचल के लोगों में विशेष उत्साह बना है। कई जगह लगे बाजारों में चहल-पहल से रौनक बनी हुई है। श्रद्धालु छठ मइया की पूजा के लिए दिनभर पूजन सामग्री की खरीदारी में व्यस्त है। वहीं छठ महापर्व को लेकर पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें