पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को दूसरे दिन राज्यस्तरीय इंटर कॉलेज बॉस्केटबॉल प्रतियोगिता की शुरूआत हुई। इस दौरान जाट शिक्षण संस्थान के महासचिव नवदीप उर्फ मोनू मुख्य अतिथि रहे। राज्यस्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में 20 टीमों में 250 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। शुक्रवार को महिला वर्ग में राजकीय महाविद्यालय इसराना पानीपत व टीकाराम गर्ल्स कॉलेज सोनीपत के बीच पहला मैच हुआ। सेमीफाइनल मैच में टीकाराम कॉलेज ने 42-39 स्कोर से इसराना की टीम को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं, दूसरा मैच क्वार्टर फाइनल के लिए पुरुष वर्ग में नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय, रोहतक और राजकीय महाविद्यालय गुरुग्राम सेक्टर नौ की टीम के बीच शुरू हुआ। इस दौरान महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर सुरेंद्र सांगवान, शारीरिक शिक्षा विभाग से धर्मेंद्र कादियान, प्रवीन धायल, मस्तराम, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।