फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में बेकरी का शटर उखाड़ कर नकदी व चॉकलेट ले गए चोर

सोनीपत के सुभाष चौक पर स्थित ग्रोवर बेकरी का शटर तोडक़र चोर नकदी व हजारों का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात थाना से महज दो सौ मीटर की दूरी पर हुई है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। दुकानदार अशोक ने बताया कि वह सुभाष चौक पर ग्रोवर बेकरी चलाते हैं। वह सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे दुकान बंद कर घर गए थे। मंगलवार सुबह उनके पास कॉल आई कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ है। जिस पर वह तुरंत दुकान पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि शटर उखाडक़र घुसे चोरों ने अंदर सामान बिखेर रखा था। दुकान से 25 से 30 हजार रुपये की नकदी गायब थी। साथ ही चॉकलेट के डिब्बे, सूखे मेवे व केक समेत अन्य सामान चोरी किया गया था। उन्होंने मामले से सिविल लाइन थाना पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाया। जिसके बाद मौके से सबूत जुटाए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें