फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: मतदाता सूची पुनरीक्षण का कार्य 15 जून से होगा शुरू, कल से होगा प्रशिक्षण शिविर

उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश सिमरन ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने व मतदाता विवरण में आवश्यक संशोधन करने का कार्य किया जाएगा। 5 से 14 जून तक बीएलओ एवं सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा और मतदाता सूची से संबंधित मुद्रण कार्य किए जाएंगे। 15 जून से 14 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सूची के पुनरीक्षण का कार्य करेंगे। नगराधीश सिमरन एसडीएम सुभाष चंद्र के साथ बुधवार को लघु सचिवालय में पत्रकारवार्ता कर रही थी। उन्होंने बताया कि एसआईआर की अर्हता तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। 14 जुलाई 2026 तक मतदान केंद्रों का युक्तिकरण एवं पुनर्व्यवस्थित करने का कार्य किया जाएगा। प्रारूप निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 21 जुलाई को किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे एवं आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी। सूचना चरण, जिसमें नोटिस जारी करना, सुनवाई एवं सत्यापन की प्रक्रिया शामिल है, 21 जुलाई से 18 सितंबर तक संचालित होगी। अंतिम निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 22 सितंबर को किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें