फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत नगर निगम कर्मचारियों ने शव यात्रा निकाल फूंका कैबिनेट मंत्री का पुतला

नगर निगम कर्मचारियों का गुस्सा आज सड़कों पर फूट पड़ा। अपनी मांगों को लेकर लंबे समय से सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के पुतले की आरती उतारी, जूते-चप्पलों से पिटाई की और फिर सुभाष चौक पर पुतला फूंक दिया। आंदोलन को इनेलो नेताओं का भी समर्थन मिला। कर्मचारियों का कहना है कि सरकार लगातार उनकी मांगों की अनदेखी कर रही है, जिसके चलते उन्हें सड़कों पर उतरने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों को नहीं माना तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। कर्मचारियों का कहना है कि यह लड़ाई केवल वेतन या सुविधाओं की नहीं बल्कि उनके सम्मान और भविष्य की भी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें