सोनीपत के गांव जटवाड़ा में बुजुर्ग महिला संतोष की लूट के बाद हुई निर्मम हत्या (ब्लाइंड मर्डर) की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। सोनीपत डीसीपी कुशलपाल सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि क्राइम ब्रांच 1 की टीम ने इस जघन्य हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी कामयाबी हासिल की है। इस खुलासे में सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि हत्यारे कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि उच्च शिक्षित और अच्छे परिवारों से ताल्लुक रखने वाले युवक हैं।