फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ने लगाया ब्लड डोनेशन कैंप, 220 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित

शाहिल शर्मा Updated Sun, 21 Sep 2025 04:07 PM IST

संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन की ओर से रेलवे रोड स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में सोनीपत, आसपास क्षेत्र की शाखाओं सहित राई, कुंडली, मुरथल, ककरोई, गोहाना, गांव फरमाणा, बरोटा, खुबडू, बरोदा, मोहाना, मुंडलाना, नाहरा, नाहरी की संगत से पहुंचकर रक्तदान किया। मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निखिल मदान ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। विधायक ने कहा कि रक्तदान महादान है। यह समाज में सहयोग व सेवा की भावना को मजबूत करता है। निरंकारी मिशन समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेता है, मैं भी इसी परिवार का एक सदस्य हूं। निखिल मदान ने बताया कि करीब 40 वर्ष से मैं और मेरा परिवार निरंकारी सत्संग सुनने के लिए आते हैं। शिविर में सोनीपत व दिल्ली से रेडक्रॉस के चिकित्सकों की टीम ने रक्त संकलन में सहयोग किया और 220 लोगों ने रक्तदान किया। संयोजक अरविंद डावर ने बताया कि निरंकारी मिशन समय-समय पर रक्तदान, पौधरोपण, बाढ़ पीड़ितों, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों की सहायता जैसे कार्यों के माध्यम से मानवता, एकता व सेवा की भावना को बढ़ावा देने के लिए प्रयासरत है। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज अपने वचनों में फरमाया करते थे कि रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नहीं, इस बात को ध्यान में रखते हुए निरंकारी मिशन समय-समय पर रक्तदान शिविर लगाने का कार्य कर रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें