फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में आसपास क्षेत्र में बारिश होने से लोगों को मिली गर्मी से राहत

शहर में आसपास के क्षेत्र में मंगलवार सुबह कई स्थानों पर बारिश होने के कारण मौसम खुशनुमा हुआ। बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वही शेयर के कई इलाकों में हालात बिगड़े नजर आए। ड्रेनेज सिस्टम फेल होने से निकासी व्यवस्था ठप होकर रह गई। शहर की सडक़ों व गलियों में डेढ़ फुट तक पानी भर गया। लोगों को आवागमन में मशक्कत करनी पड़ी। शहर में आसपास क्षेत्र में सुबह से ही बादल छाए हुए थे। सुबह 10:25 बजे अचानक तेज बारिश से हालत ही बिगड़ गई। झमाझम बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन ड्रेनेज सिस्टम फेल होने की वजह से सड़कों व कॉलोनियों में काफी देर तक पानी भरा रहा। जिसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें