फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: पीडब्ल्यूडी कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना

शाहिल शर्मा Updated Wed, 11 Feb 2026 05:22 PM IST

लोक निर्माण विभाग कार्यालय में बुधवार को कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। धरने की अध्यक्षता सोनीपत शाखा प्रधान सुनील ने की और संचालन गोहाना प्रधान मनोज ने किया। प्रांतीय चेयरमैन रणबीर दलाल व राकेश त्यागी मुख्य रूप से धरने पर पहुंचे। शाखा सचिव नरेश कुमार ने अपनी मांगों को लेकर कहा कि समय पर वेतन जारी किया जाए। छह साल से लंबित एसीपी लगाई जाए। नए कर्मचारियों की सलाना वेतन वृद्धि की जाए। पात्र कर्मचारियाें के नाम कौशल रोजगार निगम पोर्टल पर दर्ज किए जाए। सेवानिवृत्त के बाद भी विभाग में कार्य कर रहे कर्मियों को निष्कासित किया जाए। इस दौरान विनोद योगी, सुरेश वशिष्ठ, सुशील, पवन, जयकिशन, दिलबाग, अशोक, नवीन, इंद्रपाल, प्रवीन भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें