द सोनीपत हिंदू एजुकेशनल एवं चैरिटेबल सोसाइटी की तरफ से मंगलवार को कोर्ट रोड स्थित हिंदू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में द्वितीय अंतर-विद्यालय खेल प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। प्रतियोगिता के दूसरे दिन खिलाड़ी विभिन्न स्पर्धाओं में जीत का जोर लगा रहे हैं। खेलकूद प्रतियोगिता हिंदू संस्था के विभिन्न विद्यालयों के मध्य कराई जा रही है। जिसमें लड़के व लड़कियां खिलाड़ी बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। दूसरे दिन की प्रतियोगिता में विभिन्न स्पर्धाएं आयोजित कराई गई। हिंदू संस्था के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने बताया कि प्रतियोगिता कराने का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विद्यालय के छात्रों के मध्य सौहार्द, मैत्री व सहयोग की भावना को बढ़ावा देना है। मंगलवार को प्रतियोगिता का समापन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के पहले दिन 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, रिले दौड़ के मुकाबले कराएं गए थे। वहीं, दूसरे दिन लड़कों की रस्साकशी के मुकाबले कराएं जा रहे हैं।