फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में पेंशनर्स ने अपनी मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

भारतीय पेंशनर्स मंच की ओर से सिक्का कॉलोनी स्थित गोसाईं धर्मशाला में अधिवेशन का आयोजन किया गया। इसमें मंच के बैनर तले पेंशनधारकों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि वह अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार के कई मंत्रियों को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया। मंच के संस्थापक वीएस यादव ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार की ओर से रेल किराये में पेंशनर्स को दी जाने वाली छूट बहाल की जाये। 65 वर्ष से अधिक उम्र के पेंशनर्स की पेंशन में 20 फीसदी बढ़ोतरी की जाए। 80 वर्ष से ऊपर के पेंशनर्स की पेंशन में 100 फीसदी बढ़ोतरी की जाए। उनका कहना है कि बढ़ती महंगाई और स्वास्थ्य खर्चों के बीच मौजूदा पेंशन नाकाफी साबित हो रही है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें