फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में ट्रक में घुसी बाइक, हादसे में बड़े भाई की मौत-छोटा घायल

गांव हसनपुर के पास जीटी रोड पर ट्रक के अचानक ब्रेक लगाने पर बाइक घुसने से हादसे में दो सगे भाई घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में पहुंचाया तो वहां उपचार के दौरान एक ने दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके आगे की जांच में जुटी हुई है। गांव टांडा निवासी मोतीलाल (29) अपने भाई सोहन के साथ मंगलवार को किसी काम से गन्नौर गए थे। दोपहर बाद वापसी में गांव हसनपुर के पास आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसके कारण उनकी बाइक ट्रक में जा घुसी। हादसे में दोनों भाई घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुरथल थाने की पुलिस ने दोनों को जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। वहां चिकित्सक ने मोतीलाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि सोहन को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। मोतीलाल अपने पीछे तीन साल के बेटे वंश को छोड़ गए। बताया जा रहा है कि हादसे के समय मोतीलाल ने हेलमेट पहने हुए थे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें