फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहाना: मोहनलाल बडौली का गोहाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत, विभिन्न गांवों के सरपंचों और सामाजिक संस्थाओं ने किया अभिनंदन

हरियाणा राज्य सार्वजनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन मोहनलाल बडौली के गोहाना पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं की ओर से जोरदार स्वागत किया गया। अंबेडकर चौक पर पंजाबी महासभा के अध्यक्ष इंद्रजीत विरमानी सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पगुच्छ और फूल मालाओं से बडौली का स्वागत किया। इसके बाद अंबेडकर चौक से काफिले के साथ कार्यकर्ता बजाज पैलेस पहुंचे। इस दौरान ढोल-नगाड़ों और डीजे की धुन पर कार्यकर्ताओं ने नाचते हुए उत्साह के साथ बडौली का स्वागत किया। बजाज पैलेस में आयोजित अभिनंदन समारोह में गोहाना हलके के विभिन्न गांवों के सरपंचों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बडौली को फूल मालाएं, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर गोहाना नगर परिषद की चेयरपर्सन रजनी इंद्रजीत विरमानी, गोहाना भाजपा जिला महिला अध्यक्ष रीना शर्मा और प्रदेश महिला अध्यक्ष रीटा सहित भाजपा कार्यकर्ता और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें