फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी का नया कानून लागू करवाने के लिए सोनीपत में गोहाना एसडीएम को ज्ञापन

नवीन दलाल Updated Tue, 03 Feb 2026 06:35 PM IST

लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के एससी-बीसी युवा एकता मंच ने मंगलवार को शहर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से यूजीसी के नए कानून पर रोक लगाए जाने को लेकर आपत्ति जताई। ज्ञापन में कहा गया कि यह कानून तुरंत और सख्ती से लागू किया जाना चाहिए। इस मौके पर लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के युवा जिला अध्यक्ष धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि समाज में शोषण और जातिगत भेदभाव की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। ऐसे में यूजीसी का नया कानून बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि रोहित वेमुला जैसे कई मामले सामने आ चुके हैं। हाल ही में एक बहन द्वारा आत्महत्या का मामला भी दुखद है। ऑन रिकॉर्ड आंकड़ों के अनुसार ऐसी घटनाएं 118 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। धर्मवीर प्रजापति ने मांग की कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (उच्च शिक्षा संस्थानों में समानता को बढ़ावा देना) विनियम, 2026 को बिना ढिलाई के लागू किया जाए। साथ ही जो ईपीटी कमेटी में एससी, बीसी और अल्पसंख्यक वर्ग के लोगों को शामिल किया जाए। उन्होंने कहा कि किसी भी कानून का विरोध वही लोग करते हैं, जो कानून तोड़ते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें