फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: पांव फिसलने से तालाब में गिरा व्यक्ति, चार घंटे के बाद निकाला गया शव

रक्षाबंधन के दिन शहर के वॉर्ड-13 निवासी भूपेंद्र की श्यामसार तालाब में डूबने से मौत हो गई। हादसा पांव फिसलने पर हुआ और करीब साढ़े चार घंटे बाद भूपेंद्र का शव तालाब से बाहर निकाला जा सका। शहर थाना पुलिस ने नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, भूपेंद्र लोहारू रोड पर टायर पंक्चर की दुकान चलाता था। वो दो भाइयों में बड़ा था। रक्षाबंधन के दिन वो घर से दुकान का नाम लेकर निकला था। दुकान पर जाने से पहले वो कुछ देर के लिए श्यामसर तालाब की दीवार पर बैठ गया। उसी दौरान उसका पांव फिसल गया और वो तालाब में जा गिरा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें