भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि वर्ष 1971 में हुए लोकसभा चुनाव के बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट ने इंदिरा गांधी के चुनाव को गलत ढंग से जीता हुआ करार दिया था। सत्ता जाने के डर से कांग्रेस शासन में इंदिरा गांधी ने देश में इमरजेंसी लगा दी थी। उस समय देश के लगभग एक लाख युवाओं को जेल भेजा गया, जिनमें सोनीपत के 65 लोग भी शामिल थे, जिन्हें यातनाएं झेलनी पड़ीं थी। जनता कांग्रेस की इमरजेंसी को आज भी नहीं भूली है।