फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में विधायक निखिल मदान ने श्री गोशाला जटवाड़ा को सौंपा 59.26 लाख का चेक सौंपा

विधायक निखिल मदान शुक्रवार को जटवाड़ा स्थित श्री गोशाला में पहुंचे जहां उन्होंने हरियाणा सरकार व गो सेवा आयोग की ओर से श्री गौशाला को जारी 59.26 लाख रुपये का चेक प्रदान किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार गौ वंश के रखरखाव और पालन पोषण के लिए गंभीर है। विधायक निखिल मदान ने कहा कि चारा अनुदान राशि से श्री गोशाला में गोवंशों के लिए हरे चारे और अन्य सुविधाओं में निश्चित रूप से मदद मिलेगी। नगर निगम की तरफ से शहर से बेसहारा गोवंशों को पकड़कर नंदीशाला में भेजा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कथनी व करनी में कोई फर्क नहीं है, चुनाव पूर्व घोषणा पत्र में भाजपा ने वादा किया था कि गोवंशों को बेहतर सुविधा प्रदान की जाएगी। इसलिए आज सभी गोशालाओं को अनुदान राशि प्रदान की जा रही है। इस दौरान निगम पार्षद हरिप्रकाश सैनी, सुरेश कुमार गुप्ता, प्रमोद कुमार, महताब सिंह, अशोक गर्ग, दीपक गुप्ता, महेंद्र मंगला, अरविंद मित्तल, नीरज वर्मा, अनिल जैन भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें