फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर स्वास्थ्य कर्मियों ने निकाली जागरूकता रैली

नवीन दलाल Updated Fri, 16 May 2025 03:13 PM IST

राष्ट्रीय डेंगू दिवस के मौके पर शुक्रवार को नागरिक अस्पताल से कर्मचारियों की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। जिला मलेरिया अधिकारी डाॅ. आशा सहरावत ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। लोगों को डेंगू से बचाव के उपायों व सावधानियां बरतने की सलाह दी गई। प्रत्येक सप्ताह रविवार को सूखा दिवस मनाने बारे चर्चा की गई। इसके बाद शहर के ओल्ड रोहतक रोड स्थित एक निजी स्कूल में जाकर विद्यार्थियों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी गई। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. आशा सहरावत ने बताया कि जिलेभर में वर्ष 2023 में 332 व वर्ष 2024 में 532 डेंगू के मरीज मिले थे। इस साल अब तक डेंगू का एक केस मिल चुका है। स्वास्थ्य विभाग की 166 टीम लगातार मॉनिटरिंग कर रही है। लोगों को डेंगू से बचाव की जानकारी दी जा रही है। बुखार के मरीजों के रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला में भेजे जा रहे हैं। इस दौरान बायोलॉजिस्ट डॉ. परमानंद, स्वास्थ्य निरीक्षक बलबीर सिंह, दिनेश, यशबीर सिंह, विकास दहिया, मनोज कुमार भी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें