मंदिर श्री ठाकुर द्वारा कल्याण नगर में मंगलवार देर शाम श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। भजन गायक सोनू सांवरिया व प्राची सखी ने भगवान श्रीराम के भजन गाकर सभी भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम की शुरुआत श्रीगणेश वंदना से हुई। मंदिर परिसर में सात बार श्री हनुमान चालीसा के पाठ के साथ भजनों ने ऐसी तान छेड़ी कि देर रात तक श्रद्धालु झूमते रहे। भगवान श्रीराम के भजनों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। एक ही नारा, एक ही नाम भजन पर जय श्री राम, जय श्री राम के नारों ने माहौल को देशभक्ति से सुशोभित कर दिया। इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वीना तनेजा ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुई। मंदिर समिति के प्रधान पवन तनेजा ने कहा कि सनातन धर्म को जीवंत रखने के लिए इस प्रकार के आयोजन निरंतर किए जाने चाहिए। देशभक्ति की भावना की अलख जगा कर अपने आने वाली पीढ़ी को जागरूक करना हम सब का नैतिक कर्तव्य है। इस दौरान सचिव महेंद्र बत्रा, अशोक पुरी, नरेश डुडेजा, अंकुर चावला, अशोक कुकड़ेजा, सुभाष गुप्ता, गीतेश नागपाल, महिला मंडली प्रधान द्रोपदी थरेजा, राज मुंजाल, रीतू नंदा भी मौजूद रहे।