फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार छीन रही मजदूरों की संघर्ष से हासिल सुविधाएं, सोनीपत में ट्रेड यूनियन नेताओं ने लगाया आरोप

नवीन दलाल Updated Thu, 01 May 2025 02:47 PM IST

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर वीरवार को केंद्रीय ट्रेड यूनियन के आह्वान पर अग्रसेन चौक के पास विभिन्न विभागों के सेवानिवृत्त कर्मचारी और परियोजना वर्कर्स एकत्रित हुए। इस दौरान सरकार पर मजदूर विरोधी नीतियों के आरोप लगाते हुए वक्ताओं ने कहा कि जिन कुर्बानियों से कर्मचारियों और मजदूरों को सुविधाएं मिली थीं, आज उन्हें एक-एक कर सरकार छीन रही है। सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारी नेता शीलकराम मलिक ने कहा कि वर्षों के संघर्ष के बाद मजदूरों को जो अधिकार और सुविधाएं मिली थीं, उन्हें वर्तमान सरकार खत्म करने पर आमादा है। सीआईटीयू नेता श्रद्धानंद सोलंकी ने आरोप लगाया कि सरकार श्रम कानूनों में लगातार संशोधन कर रही है, जिससे मजदूरों का शोषण बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि पहले जहां काम के घंटे 8 थे, अब उन्हें बढ़ाकर 12 घंटे कर दिया गया है, जो अस्वीकार्य है। कर्मचारी नेता सुनीता ने बताया कि 20 मई को केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर राष्ट्रव्यापी हड़ताल की जाएगी। इस दौरान सभी प्रकार की सेवाएं ठप रहेंगी। उन्होंने कहा कि आशा कार्यकर्ता भी इस आंदोलन में पूरी भागीदारी निभाएंगी। इसके तहत सिविल सर्जन को सरकार के नाम हड़ताल का नोटिस भी सौंपा गया है। सभा की अध्यक्षता आशा वर्कर यूनियन की प्रधान छवि ने की। इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के राज्य सचिव विजेंद्र चहल, जिला प्रधान देशराज नैन, बिजेंद्र कादियान, दर्शन लाल, राकेश त्यागी, राजा भाई, और राजीव खत्री सहित कई कर्मचारी नेता उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें