फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: निर्भय मंडल ककरोई रोड के तत्वावधान में श्री गीता मानस अमृत महोत्सव का हुआ आयोजन

ककरोई रोड स्थित श्री दुर्गा मंदिर में श्री दुर्गा माता मंदिर निर्भय मंडल की ओर से श्री गीता मानस अमृत महोत्सव ज्ञान भक्ति यज्ञ का आयोजन किया गया। तीन दिन तक चले इस कार्यक्रम में डॉ. स्वामी दिव्यानंद भिक्षु महाराज की गीता का अध्याय सुनाया। पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने स्वामी डॉ. दिव्यानंद महाराज से आशीर्वाद लेकर उनके चरणों में नमन किया। पूर्व विधायक सुरेंद्र पंवार ने कहा कि गीता जीवन जीने की पद्धति है, इसे हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए। गीता पाठ से जीवन का उद्धार होता है। गीता पाठ से हर मनोकामनाएं पूर्ण होती है। इसलिए हमें अपने घरों में गीता पाठ अवश्य करवाना चाहिए। डॉ. स्वामी दिव्यानंद भिक्षु महाराज ने कहा कि गीता का पाठ करना, उसको सुनाना एक ज्ञान यज्ञ है। पाठक को चाहिए कि वह एक विश्वासी और श्रद्धावान यजमान बन कर बड़े गम्भीर भाव से इस यज्ञ को करे और इसको परमेश्वर का पुण्य रूप परम पूजन ही समझे। इस भावना से गीता का ज्ञान पाठक के ह्रदय में, आप ही आप प्रकाशित होने लगेगा। इसी तरह गीता के अध्याय भगवान की ही ज्ञानस्वरूप मूर्ति है, जो इसका अध्ययन करता है वह पुण्य का भागी बनता है। गीता का पाठ जीवन का आधार है। गीता पाठ के दौरान विभिन्न भक्तिमय गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर गीता पाठ का संदेश दिया गया। इस दौरान सरपरस्त कन्हैया लाल, प्रधान रतनलाल चावला, उप प्रधान लाजपत नासा, सचिव शिव चावला, कोषाध्यक्ष कमलदीप तनेजा, दिनेश कुमार, राम चावला, लालचंद मुटरेजा भी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें