सोनीपत में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने घेवर की दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान गोहाना रोड पर स्थित फौजी घेवर भंडार से तीन सैंपल लिए गए, वहीं गांव बड़वासनी के पास युवा मित्र मंडल से घी,मावा और घेवर के चार सैंपल टीम ने लिए। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को गांव बड़वासनी के पास एक दुकान से घेवर पर मक्खी मिलने पर उसे पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। ये कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. वीरेंद्र यादव की देखरेख में हुई।