फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत:शहर में कोचिंग सेंटरों की होगी जांच, सुरक्षा मानक पर खरे न उतरने पर होगी कार्रवाई- मेयर

सोनीपत:शहर में कोचिंग सेंटरों की होगी जांच, सुरक्षा मानक पर खरे न उतरने पर होगी सीलिंग कार्रवाई- मेयर राजीव जैन लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड के बाद नगर निगम प्रशासन अलर्ट हो गया है। अब निगम क्षेत्र में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों व लाइब्रेरियों की जांच की जाएगी। सुरक्षा मानक पर खरे न उतरने पर नगर निगम की ओर से नोटिस देकर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। मेयर राजीव जैन व निगम आयुक्त हर्षित कुमार के आदेश पर टाउन प्लानिंग शाखा की ओर से कॉमर्शियल भवनों की सूची तैयार की जा रही है। एजुकेशन सिटी के नाम से विख्यात सोनीपत शहर के कोचिंग सेंटरों में रोजाना हजारों युवा पढ़ाई करने पहुंचे रहे। मंगलवार को संवाद न्यूज एजेंसी की ओर से शहर के कोचिंग सेंटरों की पड़ताल की गई थी। शहर के सुभाष चौक, गीता भवन चौक, आदर्श नगर, मॉडल टाउन, सेक्टर-14, 15 में व्यवसायिक गतिविधियां भी चल रही है। उन व्यवसायिक गतिविधियों के अंदर सुविधाओं की जांच के नाम पर कुछ नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें