फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में कोहरे से थामी ट्रेनों की रफ्तार, ऊंचाहार एक्सप्रेस 13 घंटे लेट

कोहरे के प्रभाव से लगातार तीसरे दिन रविवार को भी ट्रेनों का परिचालन धीमा रहा। दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर दर्जनभर से ज्यादा ट्रेनें अपने निर्धारित समय से एक से 13 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। वहीं रेलवे यातायात ब्लॉक के चलते अप-डाउन की शान-ए-पंजाब एक्सप्रेस व पठानकोट एक्सप्रेस का परिचालन रद्द किया गया है। जिससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। शनिवार देर शाम ही कोहरा का प्रभाव गहराने लगा था। देर रात को दृश्यता 30 मीटर तक सिमट गई थी, हालांकि शीतलहर चलने से दृश्यता तो बढ़ गई, लेकिन ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गए। कोहरे का प्रभाव रविवार सुबह तक बरकरार रहा। जिससे दिल्ली-अंबाला रेल मार्ग पर चलने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 13 घंटे, कालका शताब्दी 7:19 घंटे, मालवा 7:18 घंटे, दादर एक्सप्रेस 5:21 घंटे, पश्चिम एक्सप्रेस 2:13 घंटे, झेलम एक्सप्रेस 2:30 घंटे, जम्मू मेल 3:32 घंटे, हिमाचल एक्सप्रेस 3:09 घंटे, नेताजी एक्सप्रेस 1 घंटे, 14508 बठिंडा एक्सप्रेस 2:03 घंटे, नई दिल्ली-कुरुक्षेत्र सवारी गाड़ी 1:57 घंटे की देरी से चल रही हैं। ट्रेनों के रद्द रहने व देरी से चलने के कारण सोनीपत से दिल्ली व अंबाला की ओर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना कोहरे में दृश्यता कम होने से ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो जाती है। जिस कारण ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें