फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत में कोहरा बना मुसीबत, आज सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ

हवा का प्रवाह थमने के बाद से लगातार दूसरे दिन कोहरा छाया हुआ है। शुक्रवार रात से ही कोहरा छा गया था, जो शनिवार सुबह गहरा गया। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार पर लगाम लग गई। कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर तक सिमट गई। कोहरे के चलते नेशनल हाईवे समेत केजीपी-केएमपी पर भी वाहन रेंगते नजर आए। शनिवार सुबह लोग सोकर उठे तो घना कोहरा छाया था। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के वातावरण में नमी की मात्रा अधिक होने व हवा की गति धीमी पडऩे से वातावरण में कोहरा छा गया है। ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानियां झेलनी पड़ी। वाहनों की रफ्तार 10 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा तक रही। न्यूनतम तापमान में कमी आई है। न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री रहा, एक दिन पहले यह 6.6 डिग्री था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें