फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में पीआर धान की खरीद सुचारू नहीं होने से किसान चिंतित

नई अनाज मंडी में पीआर धान की खरीद सुचारू रूप से नहीं चल रही है। इससे किसानों की परेशानी बढ़ गई है। किसान एक सप्ताह से ज्यादा दिनों से अपनी फसल की खरीद होने का इंतजार कर रहे हैं। फसल की खरीद नहीं होने से किसानों में रोष है। अनाज मंडी में प्रतिदिन करीब 15 से 20000 के क्विंटल धान की आवक हो रही है। इसके अतिरिक्त मंडी परिसर में 20000 क्विंटल से अधिक पीआर धान बिना खरीद के पड़ा हुआ है। किसानों का कहना है कि समय पर खरीद नहीं होने से फसल की रखवाली उन्हें करनी पड़ रही है। इसके अतिरिक्त बार-बार हो रही बारिश से भी फसल की गुणवत्ता खराब हो रही है। खरीद को लेकर हैफेड मैनेजर ज्योति आर्य का कहना है कि अनाज मंडी से निर्धारित मानकों पर खरी उतरने वाली फसल की खरीद की जा रही है। ज्यादातर फसल में पौधे के तने के छिलके और अन्य खरपतवार मिलते हैं। ऐसी फसल की खरीद राइस मिलर नहीं कर रहा है। किसान अपनी फसल को सही तरीके से साफ करके ही अनाज मंडी में लेकर आए ताकि खरीद को लेकर किसी प्रकार की सुविधा न हो।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें