फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत के गोहाना में मोदी-ट्रंप के पुतले फूंके, कृषि समझौते के विरोध में किसानों का प्रदर्शन

अमेरिका के साथ प्रस्तावित कृषि व्यापार समझौते के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के कार्यकर्ताओं ने शहर में जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों का कहना है कि यह समझौता लागू हुआ तो देश का किसान बर्बाद हो जाएगा। भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) के सदस्यों ने छोटूराम चौक से डॉ. भीमराव आंबेडकर चौक तक पैदल मार्च निकाला। चौक पर पहुंचकर किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पुतले जूते मारकर जलाए और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे किसानों ने कहा कि अगर अमेरिका के साथ कृषि व्यापार समझौता किया गया तो देश के किसानों को भारी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि क्या अब अमेरिका तय करेगा कि हम कौन सा अनाज खाएं और तेल कहां से खरीदें। किसान नेताओं ने बताया कि 23 मार्च को पिपली में होने वाली किसान क्रांति रैली की तैयारियां जोरों पर हैं। गांव-गांव बैठकों का दौर चल रहा है और अधिक से अधिक किसानों को रैली में पहुंचने का आह्वान किया जा रहा है। किसानों ने सरकार से मांग की कि किसी भी तरह का समझौता करने से पहले किसान संगठनों से बातचीत की जाए और किसानों के हितों को प्राथमिकता दी जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें