सोनीपत में शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि पहलगाम में निहत्थे लोगों की नृशंस हत्या की गई है। वह भी धर्म पूछकर उन पर गोलियां बरसाई गई। हमलावरों की आत्मा मरी हुई है। आतंकी हमले पर सभी को गहरा दुख और आक्रोश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हमारी अपील है कि हमला करने वालों के साथ-साथ उनके आकाओं को भी कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही सुरक्षा के लिए कठोर कदम उठाने का ऐलान कर चुके हैं।