फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नालों की सफाई न होने से जीटी रोड पर भरा बारिश का पानी, वाहन चालक परेशान

भिगान चौक स्थित जीटी रोड पर बारिश का पानी भर गया है। नालों की सफाई न होने की वजह से पानी निकासी नहीं हो पाई है जिससे फ्लाईओवर के नीचे जीटी रोड की सर्विस लेन पर पानी भरने से वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जीटी रोड से पानी निकासी के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से कोई कदम नहीं उठाया गया है। एनएचएआई के अधिकारियों की लापरवाही के चलते वाहन चालकों को जीटी रोड की सर्विस लेन पर पानी बारिश के पानी से होकर निकलना पड़ रहा है। शनिवार दोपहर आई बारिश के बाद से जीटी रोड पर पानी भरा हुआ है। जीटी रोड पर रोजाना एक लाख से ज्यादा वाहन गुजरते हैं, लेकिन भिगान चौक फ्लाईओवर के नीचे से रोजाना हजारों वाहनों की आवाजाही हो रही है। जीटी रोड के साथ बनाए गए नाले की सफाई न होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है। भिगान चौक पर पानी निकासी न होने की यही स्थिति बनी रही तो मानसून के सीजन में हालात और बिगड़ जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें