नए साल की शुरुआत में सोनीपत जिले के गांव राजपुर में सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। दिल्ली पुलिस से चार महीने पहले रिटायर हुए सब-इंस्पेक्टर (एसआई) दलबीर की लाश घर के पास ही एक प्लॉट में मिली। दलबीर दिव्यांग थे, कई साल पहले एक हादसे में उनका आधा पैर कट गया था।