फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: राई विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में SIR को लेकर हुई समन्वय बैठक, मतदाता सूची को सटीक बनाने के लिए ग्रामीणों से मांगा सहयोग

मयूर शर्मा Updated Sun, 28 Jun 2026 04:44 PM IST

निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी (डीडीपीओ) मनीष मलिक ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत जोशी चौहान, खेवड़ा, झुंडपुर, जगदीशपुर टोंकी, टांडा, पबसरा, मनौली, मनौली टोंकी, खुर्मपुर, भैरा बांकीपुर, अटेरना, पतला, जाखौली, औरंगाबाद, सेवली, असावरपुर तथा बहालगढ़ गांवों में बैठकें हुई। इसमें ग्रामीणों को एसआईआर-2026 के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र उपलब्ध करवाएं तथा उन्हें सही एवं पूर्ण रूप से भरवाकर निर्धारित समयावधि में जमा करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सभी बीएलओ अपने-अपने मतदान क्षेत्रों में प्रतिदिन सक्रिय रहकर कार्य करें। मतदाता सूची में नए पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने, स्थानांतरित अथवा मृत मतदाताओं की जानकारी एकत्रित करने और आवश्यक संशोधन का कार्य पूरी पारदर्शिता एवं निष्ठा के साथ संपन्न करें। साथ ही सुपरवाइजरों को बीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश भी दिए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें