फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: विद्यार्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का लघु सचिवालय में विरोध प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

सोनीपत। नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट समेत परीक्षा संबंधी मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में बुधवार को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। इसका नेतृत्व जिला अध्यक्ष कमल दिवान और संजीव दहिया ने संयुक्त रूप से किया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन नगराधीश सिमरन को सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार युवाओं और विद्यार्थियों की आवाज दबाने का प्रयास कर रही है। उनका कहना था कि परीक्षा प्रणाली में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और विद्यार्थियों से शांतिपूर्वक आंदोलनों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर सरकार गंभीरता नहीं दिखा रही है। शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि देश की शिक्षा और परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता बनाए रखने में केंद्र सरकार पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार विवाद सामने आ रहे हैं, जिससे लाखों विद्यार्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार संवाद के बजाय दमन की नीति अपना रही है, जिसे कांग्रेस किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें