फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: जिला कांग्रेस कमेटी का जल्द होगा गठन, शहरी अध्यक्ष ने पदाधिकारियों से की मंत्रणा

कांग्रेस भवन में पार्टी के सभी संगठनों के अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी के गठन के लिए बैठक हुई। इसमें सभी पदाधिकारियों से अलग अलग मंत्रणा की गई ताकि एक मजबूत कमेटी का गठन किया जा सके। सभी पदाधिकारियों ने अपने-अपने विभाग के प्रमुख कार्यकर्ताओं और जिले में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे कार्यकताओं के बारे में विस्तार से बताया। शहरी जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि पार्टी सभी वर्गों को साथ लेकर चलेगी और बिना भेदभाव के सभी को संगठन में समाहित किया जाएगा। उनके साथ ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया भी मौजूद थे। इस दौरान प्रदेश प्रवक्ता राकेश सौदा प्रो. बंसीलाल कुंडू, सरदार इंद्रपाल, नीलम बाल्याण, आशा अहलावत, सुचित्रा देवी, यशवंत राव चौहान, सावित्री मलिक, ओमकंवार जांबाज, सुभाष सारसर व जिला पार्षद जयसिंह ठेकेदार भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें