फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में कैथोलिक चर्च में हर्षोल्लास से मनाया गया क्रिसमस पर्व

शहर के चर्चों में क्रिसमस पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। बुधवार देर रात से वीरवार को दिनभर ईसाई धर्म के अनुयायियों ने मोमबत्ती जलाकर प्रार्थना कर प्रभु यीशु (ईसा मसीह) से सुखमय जीवन की प्रार्थना की। मिशन रोड स्थित मेथोडिस्ट चर्च व नरेंद्र नगर स्थित कैथोलिक चर्च में प्रभु यीशु मसीह के चरणों में ईसाई धर्म के अनुयायियों ने प्रार्थना कर सभी के प्रति प्रेम व दया भाव का प्रण लिया। देर रात को प्रभु यीशु मसीह के जीवन पर आधारित झांकी से उनके जन्म का चित्रण दिखाया गया। दोनों चर्च में दिनभर प्रभु यीशु के जन्म पर उत्सव-सा माहौल रहा। क्रिसमस पर्व की शुरुआत प्रभु यीशु की जीवनी पर आधारित कार्यक्रमों के साथ की गई। रातभर अनुयायियों ने प्रभु यीशु के गीत सुनाए। साथ ही नाटकों के माध्यम से प्रभु यीशु की जीवनी का सजीव चित्रण दिखाया गया। बच्चों ने भी क्रिसमस पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें