फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सोनीपत पहुंचे कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा, बोले- भाजपा सरकार में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयासरत है। विकास और जनहित कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वह शुक्रवार दोपहर बाद लघु सचिवालय तृतीय तल पर विकास कार्यों और केंद्र-प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा बैठक ले रहे थे। सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के स्पष्ट दिशा-निर्देश हैं कि योजनाओं को निर्धारित अवधि में पूरा किया जाए, ताकि उसका लाभ जल्द मिल सके। विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी एक बेहतर समन्वय के साथ काम करें। विकास कार्यों और जनहित के कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव चंडीगढ़ मुख्यालय भेजे जाते हैं, उनकी अधिकारी निगरानी करें और कोई देरी होने की स्थिति में जनप्रतिनिधियों के संज्ञान में लाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा के चुनावी संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पहली बार 2 लाख करोड़ से ज्यादा का बजट पेश कर इतिहास बनाया है। हरियाणा में विकास कार्यों के लिए सरकार कड़े कदम उठा रही है। डॉ. अरविंद शर्मा ने वक्फ बिल संशोधन पर कहा कि लोकसभा और राज्यसभा में बिल पास हुआ है और अब राष्ट्रपति की मोहर लगने के बाद यह कानून बन जाएगा। उन्होंने कहा कि यह नया वक्फ कानून मुस्लिम समाज के लोगों के लिए बड़ा हितकारी है। विपक्ष और पक्ष के सांसदों की 12 घंटे की बहस के बाद यह फैसला आया है। जेपीसी के गठन और उसकी रिपोर्ट आने के बाद दोनों सदनों में यह बिल पास हुआ है। विपक्ष को इस कानून की प्रशंसा करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने विवि में अफीम के पौधे मिलने के मामले में कहा कि प्रदेश सरकार नशे के बढ़ते कारोबार पर अंकुश लगाने में लगी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नशे के खात्मे के लिए गंभीर हैं। हाल ही में उन्होंने सोनीपत में नशे के विरुद्ध हाफ मैराथन में भागीदारी करने हुए आमजन को जागरूक किया व शनिवार को हिसार में साइक्लोथॉन में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस आयुक्त नाजनीन भसीन को निर्देश दिए कि पूरे जिला में बाहर से आ रहे सूखे नशे के सिंडिकेट को सख्ती के साथ तोड़े। नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाले इंजेक्शनों को लेकर कैमिस्टों के साथ भी बैठक करने का सुझाव दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें