फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: युवाओं में जागृत होती है रक्तदान करने की प्रेरणा, 34 ने किया रक्तदान

कुमासपुर गांव में अमर उजाला फाउंडेशन व मां भारती जनसेवा चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें खानपुर कलां स्थित बीपीएस राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज से रक्तकोष टीम पहुंची। जिला रेडक्रॉस सोसाइटी के सौजन्य से लगाए गए इस शिविर में 34 लोगों ने रक्तदान किया। यह शिविर ट्रस्ट के सदस्य गो सेवक सुधीर बैरागी के जन्मदिन पर लगाया गया था। ट्रस्ट के सदस्य सोनू सिंघल ने बताया कि युवाओं में रक्तदान करने की प्रेरणा जागृत होती है, इसलिए ग्रामीण क्षेत्र में शिविर लगवाए जाते हैं। जिससे युवाओं की स्वास्थ्य जांच भी हो जाये और जरूरतमंद का जीवन भी बच सके। ट्रस्ट के संस्थापक प्रेम गौतम ने युवाओं को हर तीन महीने में रक्तदान करते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान अंकित त्यागी, नवीन कौशिक, सोनू सिंघल, रिंकू सिंघल, ममता सरोहा, सोनू आंतिल समेत अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें