फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत सिटी की ओर से पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित अस्पताल में लगाया गया है रक्तदान शिविर

सोनीपत में रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत सिटी की ओर से पुराना औद्योगिक क्षेत्र स्थित अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में युवाओं के साथ लोगों ने बढ़-चढकऱ भाग लिया और रक्तदान किया। युवाओं ने रक्तदान करके दूसरों को भी प्रेरित किया, ताकि समय पर जरूरतमंदों की जान बचाकर मानवता का धर्म निभाया जा सके। शिविर में रोटरी क्लब ब्लड बैंक की ओर से रक्तकोष टीम सहयोग कर रही है। शिविर में फिलहाल 30 लोग रक्तदान कर चुके हैं। रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत सिटी के सदस्य प्रवीन वर्मा ने रक्तदाताओं को प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान है। दान की गई रक्त की दो बूंद किसी का जीवन बचा सकती है। सभी को वर्ष में कम से कम चार बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए। रक्तदान करने से शरीर में किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि रक्तदान करने वाला व्यक्ति कई प्रकार की बीमारियों से सुरक्षित रहता है। रक्तदान से शरीर में बीमारी होने जैसी कोई भ्रांतियां मन में नहीं होनी चाहिए। डॉ. सुरेश कालड़ा ने कहा कि युवा पीढ़ी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। रक्तदान से हमारा शरीर विभिन्न बीमारियों से बच सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें