सोनीपत में एक चलती गाड़ी आग का गोला बन गई। ड्राइवर ने कूदकर जान बचाई है। सोनीपत के सेक्टर 17 में स्थित ओमेक्स सिटी में गाड़ी में आग लग गई। अचानक गाड़ी में आग लगने के बाद ड्राइवर ने गाड़ी से कूदकर जान बचाई। सूचना के बाद फायर विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए।