सोनीपत के खरखौदा में लोगों को 10 रुपये में भरपेट खाना मिलेगा। खरखौदा अनाज मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों और यहां कार्यरत मजदूरों की सहायता के लिए अटल कैंटीन खोली गई है। कैंटीन में महज 10 रुपये में भरपेट भोजन मिलेगा। कैंटीन का शुभारंभ विधायक पवन खरखौदा ने किया। पहले दिन कैंटीन में 450 कूपन काटे गए यानी 450 लोगों ने विभिन्न व्यंजनों का स्वाद चखा। विशेष बात यह रही कि विधायक ने भी किसानों के साथ बैठकर कैंटीन के व्यंजनों का स्वाद चखा।