फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में गांव देसूजोधा में शुद्ध पेयजल की मांग को लेकर ग्रामीणों का धरना शुरू

गांव देसूजोधा में दूषित पेयजल आपूर्ति को लेकर एक सप्ताह से चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। स्वास्थ्य विभाग से लेकर जन स्वास्थ्य विभाग की टीमें निरंतर गांव में जांच कर रही हैं। इसके बाद आज सुबह ग्रामीणों ने जलघर के बाहर अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले करीब एक सप्ताह से गांव में कई लोग बीमार पड़ रहे हैं और इसका कारण पेयजल की गुणवत्ता को माना जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों में सप्लाई होने वाले पानी की गुणवत्ता को लेकर लंबे समय से शिकायत की जा रही है। उनका आरोप है कि पेयजल स्वच्छ नहीं होने के कारण लोगों को पीलिया व लीवर इंफेक्शन के मामले बढ़े हैं। 30 के आसपास बच्चे व बड़े अलग अलग अस्पतालों में भर्ती है। जहां पर उनका उपचार चल रहा है। एक बच्चे का उपचार गंभीर हालात के चलते बठिंडा एम्स में चल रहा है। धरने पर बैठे ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक पेयजल की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती, तब तक विभाग की ओर से वैकल्पिक रूप से शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें