फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा में स्वामी राजेंद्रानंद महाराज का देवलोक गमन से बिश्नोई समाज व गोभक्ता में शोक की लहर

डबवाली में जन्माष्टमी पर श्री गुरु जंभेश्चवर महाराज जन्मोत्सव पर श्री बिश्नोई मंदिर में जाम्भाणी कथा के लिए आए स्वामी राजेंद्रानंद महाराज का शुक्रवार का हृदय गति रुकने से स्वर्गवास हो गया। वे लगभग 69 वर्ष के थे। जैसे ही उनकी हदय गति से मृत्यु की सूचना समाज को मिली, तो हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और उत्तरप्रदेश में बिश्नोई समाज शोक की लहर में डूब गया। अखिल भारतीय बिश्नोई सभा ने भी तीन दिन का शोक रखते हुए श्री गुरु जंभेश्वर महाराज के जन्मोत्सव के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिया। वहीं, बिश्नोई आश्रम हरिद्वार में उनका पार्थिक शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। इस दौरान उनके परिवार से उनके भाई व अन्य परिजन भी हरिद्वार पहुंचे। मौजूदा समय में उनके अंतिम क्रिया की रस्में की जा रही है। बड़ी संख्या में भक्त हरियाणा, पंजाब, राजस्थान से अंतिम यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें