फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : सिरसा में आरा मशीनों पर काम करने वाले मजदूरों ने लगाया लघु सचिवालय परिसर में धरना

सिरसा के रंगड़ी रोड स्थित आरा मशीनों पर कार्य करने वाले मिस्त्रियों व मजदूरों ने 8 घंटे ड्यूटी टाइम करवाने सहित अन्य पुरानी मांगों को लेकर सोमवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में धरना दिया। इस दौरान मजदूर संगठन भी उनके साथ रहे। मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों ने उपायुक्त शांतनु शर्मा से मुलाकात कर उन्हें अपना मांगपत्र सौंपा। गुरु गोबिंद सिंह आरा मजदूर यूनियन के बैनर तले एक सप्ताह से आरा मजदूर प्रदर्शन कर रहे है। ठे बलवंत सिंह नंबरदार, कालू राम मिस्त्री, दर्शन सिंह, मंगा सिंह, भोला सिंह व गुरदयाल सिंह सहित अन्य मजदूरों ने कहा कि आरा मशीन मालिकों पर उनसे 10 से 12 घंटे काम करवाया जा रहा है। रविवार को भी उन्हें छूट्टी नहीं दी जा रही। मजदूरों ने आरा मशीन मालिकों पर मजदूरों को बंधुआ मजदूर बनाकर काम करने के भी आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि आरा मशीन मालिक मजदूरों को सुबह 8 बजे काम पर बुलाते है और रात को 9 से 10 बजे तक काम करवाते है तथा मजदूरों को एक्सट्रा कोई चार्ज भी नहीं देते। रविवार को छूट्टी के दिन भी शाम 4 से 5 बजे तक काम करवाते है और बाद में उन्हें छोड़ा जाता है। यह है मुख्य मांग - डयूटी का समय सुबह 9 से शाम 6 बजे तक किया जाए। । - दोपहर को एक घंटे का खाना खाने का समय दिया जाए। - रविवार को पूरे दिन का अवकाश दिया जाए। - काम के दौरान मजदूर को चोट लगती है तो उसकी भरपाई आरा मशीन मालिक करें। - सभी लेबर को उनका खर्चा शनिवार शाम को दिए जाए। - 31 तारीख को अलग से दिहाड़ी दी जाए। - एक साल तक एक आरा मशीन पर काम करने वाले मजदूर का वेतन बढ़ाया जाए। - सभी मजदूरों का बीमा करवाया जाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें