सिरसा के जेसीडी में व्हीलचेयर क्रिकेट इंडिया द्वारा दो दिवसीय इंडिया व्हीलचेयर क्रिकेट टी-20 मैच शुरू हुआ। टी-20 मैच इंडिया ए व इंडिया बी की टीम के बीच हुआ। हरियाणा में पहली बार सिरसा जिले में दिव्यांगों की टी-20 सीरिज का आगाज हुआ। जेसीडी के महानिदेशक डॉ. जयप्रकाश ने किया। महाराष्ट्र व अन्य राज्यों से दिव्यांग खिलाड़ियों की टीमें आई है। उनके बीच सुबह मुकाबले शुरू हुए। नेपाल के साथ होने वाले मैच में चयनित खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इंडियन व्हीलचेयर क्रिकेट टीम के कप्तान वीर संधू व हरियाणा जीप क्लब से डॉ. वरूण गोदारा विशेष रूप से प्रतियोगिता के लिए पहुंचे। उनके मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने मैच खेले। इस दौरान जिला परिषद चेयरमैन कर्ण चौटाला भी मैच देखने के लिए पहुंचे।