फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा: जिले के किसानों ने निकाला जुलूस, लघु सचिवालय पर किया प्रदर्शन

जिले भर के किसानों ने मंगलवार को भारतीय किसान एकता यानी बीकेई के बैनर तले लघु सचिवालय परिसर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन की अध्यक्षता बीकेई अध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने की। औलख ने बताया कि सर्वप्रथम सभी किसान बरनाला रोड स्थित शहीद भगत सिंह स्टेडियम में एकत्रित हुए। स्टेडियम से जुलूस की शक्ल में प्रदर्शन करते हुए किसान लघु सचिवालय पहुंचे । जहां पर उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि संयुक्त किसान मोर्चा गैर राजनीतिक द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर की 350वें सालाना शहीदी समागम के अवसर पर 9 दिसंबर को चोरमार साहिब गुरुद्वारे में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा 12 दिसंबर को जींद में हरियाणा किसान मजदूर मोर्चा की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें प्रदेशभर के किसान एकत्रित होंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें