चुनाव प्रचार थमने से पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोपहर साढ़े तीन बजे सिरसा पहुंचे। सिरसा में उन्होंने भाजपा के अध्यक्ष पद और सदस्य पद के प्रत्याशियों के लिए रोड शो निकाला। रोड शो के दौरान भाजपा और हलोपा के नेता एक साथ मंच पर मौजूद रहे। वहीं, मुख्यमंत्री ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और लोगों से अध्यक्ष और सदस्यों के लिए वोट की अपील की। शहर के मुख्य बाजारों से रोड शो निकाला जाएगा।