फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिरसा:ऑटो मार्केट में अतिक्रमण को लेकर हुई कार्रवाई, 20 गाड़ियों का उठाया स्क्रैप

ऑटो मार्केट में पार्किंग की जगह पर अतिक्रमण को लेकर नगर परिषद की टीम ने आज कार्रवाई की। दो दिन मुनादी करवाने के बाद चार घंटे तक अतिक्रमण को लेकर कार्रवाई हुई। अतिक्रमण से तंग दुकानदारों ने खुशी जताई और टीम का सहयोग किया। वहीं, दूसरे व्यापारियों ने टीम की कार्रवाई पर समय देने की मांग की। इसी पूरी कार्रवाई को देखने के लिए नगर परिषद चेयरमैन वीर शांति स्वरूप विशेष रूप से मार्केट पहुंचे। उन्होंने टीम के सदस्यों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाने को लेकर कार्रवाई निरंतर जारी रखे। कुछ व्यापारियों के कारण एशिया की नंबर वन मार्केट का सत्यानाश हो रहा है। मौके पर पहुंचे एक पार्षद ने भी चेयरमैन से कार्रवाई रूकवाने की मांग की और व्यापारियों को समय देने की गुहार लगाई। चेयरमैन ने कहा कि पहले कार्रवाई होगी। उसके बाद इस बारे में विचार दुकानदारों के साथ मिलकर किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें